BJP विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी

भोपाल। शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब पार्टी उन पर कार्रवाई करने की तैयारी में है. SDOP को धमकाने के मामले में बीजेपी विधायक को पार्टी प्रदेश अध्‍यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. नोटिस में विधायक को 3 दिन में स्‍पष्टीकरण देने को कहा गया है. बताया जा रहा है कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार (22 अप्रैल 2026) को प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से बात की थी और बीजेपी विधायक के बारे में जानकारी ली.

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने दो दिन पहले करैरा में थार से 5 लोगों को टक्कर मार दी जिससे सभी पांच लोग घायल हो गए. पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने बार-बार हॉर्न बजाया लेकिन बाइक सवार हट नहीं रहे थे. इसके बाद पुलिस ने उन पर गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म, अवैध तरीके से हूटर रखने के लिए चालान काट दिया. इसके बाद गाड़ी को जब्त कर लिया गया, जिसे कोर्ट के आदेश के बाद वापस कर दिया गया. पुलिस कार्रवाई से प्रीतम लोधी नाराज दिखे.
करैरा SDOP आयुष जाखड़ ने दिनेश लोधी को थाने ले जाकर पूछताछ की थी. इस मामले में लोधी ने तीखे अंदाज में पूछा था कि करैरा क्या तुम्हारे डैडी का है?

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles