MP: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर संबंध बनाते दिखे भाजपा नेता… एफआईआर दर्ज

मंदसौर। मंदसौर से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे-8 का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति कार रोककर अपनी महिला मित्र के साथ संबंध बनाते नजर आ रहा है। वीडियो में आपत्तिजनक हालत में दिख रहा व्यक्ति भाजपा नेता मनोहर धाकड़ बताया जा रहा है। धाकड़ की पत्नी मंदसौर के वार्ड क्रमांक-8 से जिला पंचायत सदस्य हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

यह पूरी घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर लगे हाई सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। नेता सफेद रंग की बलीनो कार के साथ थे, जिसका नंबर MP14CC4782 था। आपको बता दें कि वीडियो इतना अश्लील है कि लाइव हिन्दुस्तान ना तो इसे दिखा सकता है और ना ही इसके बारे में बता सकता है। जानकारी के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद से नेता गायब हैं, उनका फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।

अपनी महिला मित्र के साथ सार्वजनिक जगह पर आपत्तिजनक हालत में पाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद समाज ने भी उनसे किनारा कर लिया है और उन्हें धाकड़ समाज के युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री के पद से हटा दिया गया है। मंदसौर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने जांच उपरांत कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के पदाधिकारी नहीं है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी मामले पर कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है और अगर किसी ने गलत किया है तो निश्चित तौर पर करवाई होगी‌। रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने कहा कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जो सम्भवतः 8 लेन का है। यह सड़क अभी नई बनी है, किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य निंदनीय है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह वीडियो भानपुरा थाना क्षेत्र (Bhanpura Police Station Area) में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai 8 Lane Expressway) पर 13 मई की रात का बताया जा रहा है। इस मामले में sp ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है…

screenshot 20250523 1548487470570996451876405

हटा दिया है।

पुलिस ने दो लोगों पर की एफआईआर
भानपुरा टीआई आरसी दांगी ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जांच में वीडियो 13 मई की रात भानपुरा थाना क्षेत्र का निकला। पुलिस ने मनोहर धाकड़ और एक अन्य व्यक्ति पर धारा 296,285,3(5) बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

भाजपा नेता की पत्नी जिला पंचायत सदस्य
दरअसल, मंदसौर के बनी गांव के रहने वाले मनोहर धाकड़ की पत्नी वार्ड क्रमांक-8 से जिला पंचायत सदस्य है। 13 मई की रात के इस वीडियो में मनोहर धाकड़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खड़ी सफेद बलेनो कार (MP14CC4782) में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं।
बुधवार से उनका एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। 8 लेन एक्सप्रेस वे पर लगे हाई सिक्योरिटी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। वीडियो इतना आपत्तिजनक और अश्लील है कि हम न तो आपको वो दिखा सकते हैं और न ही बता सकते हैं।

DIG बोले-सार्वजनिक स्थान पर ऐसा कृत्य निंदनीय
रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने कहा था कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जो सम्भवतः 8 लेन का है। यह सड़क अभी नई बनी है, किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य निंदनीय है। हो सकता है आगे जाकर मामला सीरियस हो जाए।

मनोहर को धाकड़ युवा संघ के मंत्री पद से हटाया
आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद समाज ने भी मनोहर धाकड़ से किनारा कर लिया है। धाकड़ महासभा युवा संघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्जुन धाकड़ के निर्देश पर मनोहर धाकड़ को धाकड़ समाज के युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री पद से कार्यमुक्त कर दिया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles