BJP Candidates List : बीजेपी ने काटा 3 दिग्गजों का टिकट, आरा से चुनावी मैदान में होंगे ‘टाइगर’

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 71 नाम हैं। हालांकि, लिस्ट को लेकर अब सियासी पारा भी चढ़ रहा है, क्योंकि पार्टी ने कई दिग्गज नेताओं की टिकट काट दी है।

भाजपा ने जिन 3 दिग्गज विधायकों के टिकट काट दिए हैं उनमें वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह सिंह, विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, कुम्हरार के विधायक अरुण सिन्हा शामिल हैं।

नंदकिशोर यादव ने टिकट कटने के बाद बयान भी जारी किया। उन्होंने कहा, मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे पार्टी से कोई शिकायत नहीं है। नई पीढ़ी का स्वागत है अभिनंदन है। पटना साहिब विधानसभा के लोगों ने मुझे लगातर 7 बार विजयी बनाया है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में जो स्नेह और प्यार मुझे दिया उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। सबका आभार।
बीजेपी ने जिन दिग्गजों का टिकट काटा है, वो आरा, पटना साहिब और कुम्हरार सीट से विधायक हैं। आरा से बीजेपी ने संजय सिंह ‘टाइगर’ को चुनावी मैदान में उतारा है। पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा को टिकट दिया है। वहीं, कुम्हरार से संजय गुप्ता को टिकट दिया है।
दूसरी ओर, नरपतगंज से इस बार भाजपा ने यहां से विधायक रहे जय प्रकाश यादव का टिकट काटकर पूर्व विधायक देवंती यादव को टिकट दिया है।

भाजपा ने इन सिटिंग विधायकों को भी बेटिकट किया
रिगा मोतीलाल – कानन
रामसूरत राय – औराई
रामप्रीत पासवान – राजनगर
स्वर्णा सिंह गौड़ा – बौराम
डॉ. निक्की हेम्ब्रम – कटोरिया
मिथिलेश कुमार – सीतामढ़ी

screenshot 20251014 1602235855649346417682318
screenshot 20251014 1602539145605737346600746
screenshot 20251014 1602593368817895602486943
screenshot 20251014 1603067836564138667435890
screenshot 20251014 160313915115659856554285

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles