MP : मंडला में बड़ा हादसा, पुल से बाइक नीचे गिरी, चार लोगों की मौत

मंडला। मंडला जिले में जर्जर पुल से मोटरसाइकिल गिरने के कारण चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह हादसा शनिवार रात करीब 8 बजे भैंसवाही गांव के पास हुआ।

बिछियाडांडी थाना प्रभारी अनीता कुडापे ने बताया कि चारों युवक पाउड़ी से भैंसवाही गांव जा रहे थे, तभी पुल पर बने गड्ढे से बाइक टकरा गई। इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल नीचे जा गिरी।

हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार नरेटी (24), संतलाल उइके (23), शिवम यादव (25) और गंगाराम (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version