Bhopal : मिलन स्वीट्स पर इनकम टैक्स का छापा, टैक्स चोरी की आशंका में दस्तावेज खंगाल रही टीम, संचालक से भी पूछताछ

भोपाल। एमपी नगर स्थित प्रतिष्ठित मिलन स्वीट एवं रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स विभाग द्वारा कर्रवाई की गई। आईटी की इन्वेस्टिगेशन टीम ने सर्वे कार्रवाई की है। दरअसल कार्रवाई सेल कम बताकर कर चोरी से जुड़ी है। रविवार की सुबह अचानक इनकम टैक्स विभाग की टीम पुलिस के साथ रेस्टोरेंट पर पहुंची। जैसे ही टीम रेस्टोरेंट पर वहां हड़कंप मच गया।

आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग की ये सर्च कार्रवाई टैक्स चोरी की आशंका और दस्तावेजों में गड़बड़ी को लेकर की जा रही है। पुलिस इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है। जिससे कर चोरी को पकड़ा सके।

आईटी विभाग की टीम रेस्टोरेंट में मौजूद है। जानकारी के मुताबिक, टीम रेस्टोरेंट संचालक से पूछताछ कर रही है। साथ ही रेस्टोरेंट से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी लेकर पड़ताल में जुटी है।

भीषण आग की चपेट में आया था रेस्टोरेंट
जून 2024 में रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी थी। इस आग पर काबू पाने के लिए एक दर्जन से अधिक दमकलों को मौके पर बुलाना पड़ा था। करीब तीन घंटे में इस आग पर काबू पाया जा सका था। जिससे रेस्टोरेंट में बड़ा नुकसान हुआ था। मिठाइयां सहित अन्य खाद्य समग्री जलकर खाक हो गई थी। इसी के साथ रेस्टोरेंट में रखे दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए थे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles