भोपाल। कलेक्टर भोपाल ने प्रशासकीय एवं शासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से दो संयुक्त कलेक्टरों की अदला बदली की है। आदित्य जैन को अनुविभागीय अधिकारी /दण्डाधिकारी संत हिरदाराम नगर से अनुविभागीय अधिकारी / दण्डाधिकारी तहसील कोलार और रविशंकर राय को अनुविभागीय अधिकारी / दण्डाधिकारी तहसील कोलार से अनुविभागीय अधिकारी /दण्डाधिकारी संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ नियुक्त किया है।
Bhopal : राजधानी के दो संयुक्त कलेक्टरों के प्रभार बदले
