Bhopal : डिवाइडर से टकराई साले-बहनोई की बाइक, दोनों की मौत, शादी में जाते समय ईटखेड़ी चौराहा पर हुआ हादसा

भोपाल। ईटखेड़ी इलाके में बाइक सवार साले और बहनोई डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में साले की दो दिन पहले इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बहनोई ने इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। हादसा 24 जनवरी की रात हुआ था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक रहीम पुत्र इब्राहीम (21 साला) और नसीम पिता मुबीन (27 बहनोई) दोनों ऐशबाग की बिसमिल्लाह कॉलोनी में एक महीने पहले ही किराए से रहने आए थे। मूल रूप से दोनों ही नरसिंहपुर के रहने वाले हैं। दोनों भोपाल में मजदूरी करते थे।

24 जनवरी को बाइक पर सवार होकर परिचित की शादी समारोह में शामिल होने के लिए ईंटखेड़ी जा रहे थे। तभी ईंटखेड़ी चौराहा पर उनकी बाइक डिवाईडर से टकरा गई। हादसे में घायल रहीम की इलाज के दौरान 26 जनवरी को मौत हो गई।

बहनोई ने आज सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ा
नसीम ने आज दम तोड़ा है। नसीम के शव को पीएम के बाद पुलिस ने आज दोपहर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे हादसे के सही कारणों का खुलासा हो सके। सभी एंगल पर मामले की जांच की जा रही है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles