Bhopal एम्स की डॉ. रुपिंदर छाईं टाइम्स स्क्वायर न्यूयॉर्क पर, फॉर्चुना ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स से मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, दुनिया के प्रभावशाली 100 लीडर्स में आया नाम

भोपाल। एम्स भोपाल की ट्रांसलेशनल मेडिसिन विभाग की प्रमुख और रिसर्च की एसोसिएट डीन, डॉ. रुपिंदर कौर कंवर को बायोमेडिकल रिसर्च लीडर ऑफ द ईयर (इंडिया) का खिताब मिला है। यह सम्मान उन्हें फॉर्चुना ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स (इंडिया एडिशन) के तहत दिया गया है। यही नहीं, डॉ. कंवर का नाम दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 लीडर्स की सूची ‘फॉर्चुना ग्लोबल 100: द पावर लिस्ट 2025’ में भी आया है। जिसकी घोषणा न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में की गई। यह सूची हेल्थकेयर और बायोमेडिकल इनोवेशन में दुनिया भर के टॉप 100 लीडर्स को सम्मानित करती है।

यह सम्मान डॉ. कंवर को उनकी दूरदर्शिता, वैल्यू-बेस्ड लीडरशिप और ट्रांसलेशनल मेडिसिन को आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए दिया गया। फॉर्चुना मैगजीन ने उन्हें भारत में ट्रांसलेशनल मेडिसिन को नई दिशा देने वाली पहली वैज्ञानिक बताया है।

शोध और नवाचार में आगे
अब तक 300 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित
133 हाई-इंपैक्ट जर्नल आर्टिकल्स, 26 पुस्तक अध्याय
22 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट, जो अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, सिंगापुर और न्यूजीलैंड में दर्ज
नैनोमेडिसिन, रिजनरेटिव मेडिसिन, ट्रांसलेशनल रिसर्च और ड्रग डिस्कवरी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता
नई पहल और उपलब्धियां
2024 में भारत का पहला एमएससी इन ट्रांसलेशनल मेडिसिन प्रोग्राम शुरू किया
ऐसे रिसर्च और डायग्नॉस्टिक प्लेटफॉर्म विकसित किए, जो स्थानीय स्वास्थ्य आवश्यकताओं को वैश्विक मानकों से जोड़ते हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles