शंकराचार्य की ओर से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर

वाराणसी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बच्चों से यौन शोषण के मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।
दरअसल, 21 फरवरी को स्नढ्ढक्र दर्ज होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस की एक टीम वाराणसी पहुंची। रात में टीम ने भेलूपुर थाने जाकर शंकराचार्य से जुड़ी जानकारी जुटाई। उनके करीबी लोगों के बारे में भी डिटेल ली। पुलिस आज शंकराचार्य से पूछताछ कर सकती है। जरूरत पडऩे पर उनकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है। माना जा रहा है कि इसी आशंका को देखते हुए शंकराचार्य ने वकील के जरिए हाईकोर्ट का रुख किया है।
इधर, वाराणसी में शंकराचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया और अजय पाल शर्मा तथा आशुतोष महाराज की एक तस्वीर भी दिखाई। तस्वीर में अजय पाल शर्मा केक काटते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि आशुतोष महाराज उनके बगल में खड़े हैं।

Exit mobile version