Accident: जयपुर के चाकसू में NH-52 पर हादसा, ट्रेलर में घुसी कार, महिला समेत 5 की मौत

जयपुर. ग्रामीण के चाकसू इलाके में एनएच-52 पर टिगरिया मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई. इस हादसे में कार सवार एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और मध्य प्रदेश से जयपुर की ओर आ रहे थे. हादसे की प्राथमिक वजह कार चालक को नींद की झपकी आना बताई जा रही है.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के एयरबैग खुलने के बावजूद मौके पर ही 4 लोगों ने दम तोड़ दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल एक महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण दुर्घटना हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक युवक को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था।
रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मरने वालों में रेशमा श्रीवास्तव (55) पत्नी अखिलेश श्रीवास्तव, पीयूष राय पुत्र राजेश राय, राहुल रजक पुत्र बबलू रजक, ड्राइवर अनुराग (25), शानू शामिल हैं। राहुल खेरमाई मंदिर के पास जबलपुर सिटी का रहने वाला था।





