MP:  मंत्रियों की सीट से 8 लाख मतदाता कटे, SIR में भोपाल से मंत्री कृष्णा के क्षेत्र से सबसे ज्यादा

भोपाल। एसआईआर में सबसे ज्यादा मतदाताओं के नाम भोपाल की गोविन्दपुरा विधानसभा सीट से काटे गए हैं। यह सीट विधायक और मोहन सरकार की मंत्री कृष्णा गौर का क्षेत्र है। यहां से 97,052 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जो प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा हैं।
दूसरे नंबर पर इंदौर-5 विधानसभा सीट है, जहां से विधायक महेंद्र हार्डिया के क्षेत्र में 87,591 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इसके अलावा मोहन सरकार के मंत्रियों की विधानसभा सीटों से 8 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम काटे गए है।
सबसे कम नाम नर्मदापुरम जिले की सोहागपुर विधानसभा सीट से कटे हैं। यहां एसआईआर की ड्राफ्ट सूची में 6,034 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
5 मंत्रियों के क्षेत्रों से 50 हजार से ज्यादा नाम कटे
एसआईआर की प्रारूप मतदाता सूची सामने आने के बाद दैनिक भास्कर ने प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों का अध्ययन किया। इसमें सामने आया कि मोहन सरकार के पांच मंत्रियों के क्षेत्रों से 50 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।
इसमें भोपाल की गोविन्दपुरा और नरेला, इंदौर की इंदौर-1 और इंदौर-5, ग्वालियर जिले की ग्वालियर और ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीटें शामिल हैं। इंदौर-5 सीट इस सूची में दूसरे नंबर पर है।
सीएम की सीट से 37,728 नाम काटे गए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से 37,728 मतदाताओं के नाम अलग-अलग कारणों से हटाए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के मुरैना जिले की दिमनी सीट से 13,920 मतदाताओं के नाम कटे हैं।
कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की गंधवानी सीट से 14,712 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसी तरह अटेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के क्षेत्र में 17,505 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।
कमलनाथ की सीट से 21,981 नाम हटाए गए
पूर्व मंत्रियों के क्षेत्रों का विश्लेषण करने पर सामने आया कि महेंद्र हार्डिया के इंदौर-5 क्षेत्र से सबसे अधिक 87,591 नाम कटे हैं। जबलपुर पूर्व से विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के क्षेत्र से 49,215 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की छिंदवाड़ा सीट से 21,981 मतदाताओं के नाम एसआईआर में काटे गए हैं।

MP के मंत्रियों के क्षेत्र से 8 लाख से ज्यादा मतदाता कटे
मंत्री विधानसभा सीट मतदाता
मोहन यादव उज्जैन दक्षिण 37,728
एदल सिंह कंसाना सुमावली 24,749
राकेश शुक्ला मेहगांव 16,962
प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर 55,653
नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर दक्षिण 56,552
गोविंद सिंह राजपूत सुरखी 24,830
दिलीप अहिरवार चंदला 12,232
लखन पटेल पथरिया 10,966
धर्मेंद्र सिंह लोधी जबेरा 10,008
प्रतिमा बागरी रैगांव 15,998
राजेंद्र शुक्ल रीवा 32,350
राधा सिंह चितरंगी 19,781
राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम 43,631
संपतिया उइके मंडला 13,861
प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर 14,703
उदय प्रताप सिंह गाडरवारा 11,785
नरेंद्र शिवाजी पटेल उदयपुरा 13,144
विश्वास कैलाश सारंग नरेला 81,235
कृष्णा गौर गोविन्दपुरा 97,052
करण सिंह वर्मा इछावर 7,138
नारायण सिंह पंवार ब्यावरा 14,458
गौतम टेटवाल सारंगपुर 9,672
इंदर सिंह परमार शुजालपुर 10,495
कुंवर विजय शाह हरसूद 15,699
नागर सिंह चौहान अलीराजपुर 11,767
निर्मला भूरिया पेटलावद 12,936
कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 75,014
तुलसीराम सिलावट सांवेर 24,811
चैतन्य काश्यप रतलाम सिटी 20,503
जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ 8,692
पूर्व मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के क्षेत्र से कटे मतदाता
नेता विधानसभा सीट मतदाता
कमलनाथ छिंदवाड़ा 21,981
हेमंत खंडेलवाल बैतूल 13,674
नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी, मुरैना 13,920
महेंद्र हार्डिया इंदौर-5 87,591
बृजेन्द्र सिंह यादव मुंगावली 9,937
भूपेंद्र सिंह खुरई 18,105
गोपाल भार्गव रहली 16,332
हरिशंकर खटीक जतारा 11,419
ललिता यादव छतरपुर 16,058
जयंत मलैया दमोह 16,500
बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना 15,343
नागेंद्र सिंह नागौद 12,816
गिरीश गौतम देवतालाब 19,333
दिलीप जायसवाल कोतमा 15,850
बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर 14,059
मीना सिंह मानपुर 12,026
संजय पाठक विजयराघवगढ़ 14,047
अजय विश्नोई पाटन 21,373
ओमप्रकाश धुर्वे शहपुरा 10,165
डॉ. सीता सरन शर्मा होशंगाबाद 18,250
प्रभुराम चौधरी सांची 19,796
सूर्यप्रकाश मीणा शमशाबाद 10,234
अर्चना चिटनिस बुरहानपुर 37,083
बालकृष्ण पाटीदार खरगोन 15,410
उषा ठाकुर महू 27,673
हरदीप सिंह डंग सुवासरा 11,976
ओम प्रकाश सखलेचा जावद 7,556
राजेंद्र कुमार सिंह अमरपाटन 29,994
जयवर्धन सिंह राघोगढ़ 12,598
अजय सिंह चुरहट 20,452
लखन घनघोरिया जबलपुर पूर्व 49,215
ओमकार सिंह मरकाम डिंडोरी 10,819
सचिन सुभाष यादव कसरावद 9,268
बाला बच्चन राजपुर 14,052
सुरेंद्र हनी सिंह बघेल कुक्षी 17,509

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles