Uncategorized

कांतिलाल भूरिया कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष, चुनाव समिति के अध्यक्ष होंगे कमलनाथ

भोपाल। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल (2024) में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने इलेक्शन कैंपेन कमेटी (चुनाव प्रचार अभियान समिति) और चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। 32 सदस्य की कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष आदिवासी नेता और विधायक कांतिलाल भूरिया को बनाया है। प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष कमलनाथ को बनाया गया है।
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऑब्जर्वर भी नियुक्त कर दिए हैं। मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता चंद्रकांत दामोदर हंडोरे को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। भोपाल लोकसभा सीट के लिए असम के कांग्रेस विधायक रकीबुद्दीन अहमद को ऑब्जर्वर बनाया गया है। वे उज्जैन की कांग्रेस नेता नूरी खान के पति हैं।
चुनाव अभियान समिति
चुनाव प्रचार अभियान समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तंखा, राजमणि पटेल, नकुलनाथ, सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति, केपी सिंह, लक्ष्मण सिंह, बाला बच्चन, तरुण भनोट, ओमकार सिंह मरकाम, विजयलक्ष्मी साधो, राजेंद्र सिंह, हिना कांवरे, लाखन सिंह यादव, सुखदेव पांसे, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र सिंह, हनी बघेल, रामनिवास रावत, सुरेंद्र चौधरी, आरिफ मसूद, महेंद्र जोशी, शोभा ओझा, अशोक सिंह, राजीव सिंह को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। राज्य स्तरीय फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख और अजा-अजा, ओबीसी, माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष भी इस समिति के सदस्य होंगे।
प्रदेश चुनाव समिति
प्रदेश चुनाव समिति में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह, विवेक तंखा, राजमणि पटेल, नकुलनाथ, सज्जन सिंह वर्मा, विजय लक्ष्मी साधो, तरुण भनोट, ओमकार सिंह मरकाम, सुखदेव पांसे, बाला बच्चन, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल और आरिफ मसूद को शामिल किया गया है। सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशंस को भी इस कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को छत्तीसगढ़ का ऑब्जर्वर बनाया गया है।
मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के सीनियर ऑब्जर्वर और ऑब्जर्वर टिकट वितरण से लेकर चुनावी रणनीति बनाने का काम भी करेंगे। पार्टी को एकजुट रखना, नेताओं की नाराजगी दूर करने का काम भी देखेंगे। कार्यकर्ताओं और नेताओं की समस्याएं और सुझाव भी ये नेता सुनेंगे। क्षेत्र की वास्तविक स्थिति जानकर उसके अनुसार जीत की रणनीति पर काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button