Political

Bhopal: दक्षिण पश्चिम सीट पर दावेदारों की रोचक जंग, पीसी बनाम संजीव, गुप्ता बनाम लिली, राहुल…

भोपाल। राजधानी की हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट दक्षिण पश्चिम दावेदारों की जंग का मैदान बन गई है। यहां फिलहाल पार्टियों के नही, अपितु पार्टियों के अंदर दावेदारों की बीच घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस से यहां के एमएलए पीसी शर्मा हैं लेकिन उनकी हालत खराब बताई जा रही है, बीजेपी में पिछली बार हारे पूर्व मंत्री अपना दावा छोड़ने तैयार नहीं हैं। 

पहले बात कांग्रेस की करते हैं। वर्तमान पीसी शर्मा यहां से एमएलए हैं और फिर से चुनाव लड़ने तैयार हैं, जबकि पिछली बार उन्होंने साफ कहा था कि वे आखिरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। खैर, राजनीति में जो कहा जाता है वो।किया ही कहां जाता है। इस बार सर्वे में पीसी शर्मा हारने की कगार पर आ रहे हैं। इधर यहां से कांग्रेस के ही संजीव सक्सेना ने दावा ठोक दिया है। असले पिछली बार पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उन्हें इस शर्त पर काम करने के लिया तैयार किया था की अगली बार उन्हें टिकट दिया जायेगा। लेकिन अभी तक टिकट घोषित नही हुआ। पीसी शर्मा फिर लड़ने के लिए मैदान आ गए हैं इधर संजीव भी अपनी ताकत दिखा रहे हैं। रैलियां और बड़े कार्यक्रम कर रहे हैं। यही नहीं ये प्रचारित भी कर दिया है कि टिकट मिले या न मिले, वो चुनाव लडेंगे। किसी पार्टी से नही तो निर्दलीय। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व भी असमंजस में पड़ गया है। पीसी दावा छोड़ नहीं रहे और संजीव मैदान में कूद गए हैं। संजीव यदि अन्य दल से चुनाव लड़ते हैं  तो कांग्रेस की हार सुनिश्चित मानी जा रही है। देखना होगा कि कांग्रेस क्या निर्णय लेती है। 

उधर बीजेपी की बात करें तो पिछली बार पराजित प्रत्याशी उमाशंकर गुप्ता फिर से लड़ने तैयार हैं। उनका कहना है उन्हें नही दें तो उनकी बेटी को टिकट दिया जाए। 

यहां से बीजेपी के राहुल कोठारी ने भी तैयारी शुरू कर दी है। उनके प्रचार वाहन भी घूमने लगे हैं, हालांकि उनमें पार्टी का प्रचार किया जा रहा है, पर रही।कोठारी के अलग से लगे फोटो यही कहते हैं कि प्रचार शुरू हो गया है। उन्हें दिल्ली का आशीर्वाद बताया जा रहा है। यहां से अन्य उम्मीदवार अनिल अग्रवाल लिली भी हैं। और भी नाम हैं, पर एक नाम चौंकाने वाला आ सकता है। ये है हुजूर के एमएलए रामेश्वर शर्मा। हुजूर से उनकी सीट बदले जाने की चर्चा है। अभी केवल चर्चा है, इसलिए उन्होंने हुजूर में अपनी तैयारी जारी रखी हुई है। इस बार उनकी भी अपने क्षेत्र में हालत खस्ता बताई जा रही है। वहीं इस क्षेत्र से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और महामंत्री भगवान दास सबनानी ने भी दावा ठोक रखा है। 

दक्षिण पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी, बसपा और अन्य उम्मीदवार भी मैदान में उतरेंगे, पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही होना है। अभी तो दावेदारों की रोचक जंग जनता देख रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button