NationalPolitical

सोनीपत की महिलाओं के साथ गांधी परिवार का एक दिन…

सोनीपत। गांधी परिवार ने हरियाणा के सोनीपत जिले की कुछ महिला किसानों के साथ भोजन किया। इसका वीडियो कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शेयर किया है। इस दौरान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद थीं। इस मौके पर महिलाओं ने राहुल गांधी की शादी के बारे में सोनिया गांधी से बात की।

हरियाणा की कुछ महिला किसानों ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से बातचीत के दौरान कहा, ‘राहुल की शादी करा दीजिए। जिसके जवाब में सोनिया ने उनसे अपने बेटे के लिए लड़की ढूंढने को कहा। जिसके बाद सब ठहाके मारकर हंसने लगते हैं।

राहुल गांधी ने इस मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मां, प्रियंका और मेरे लिए एक यादगार दिन, कुछ खास मेहमानों के साथ। सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन, उनके साथ घर पर खाना खाया और खूब सारी मजेदार बातें की। साथ मिले अनमोल तोहफे- देसी घी, मीठी लस्सी, घर का अचार और ढ़ेर सारा प्यार।

जब महिला किसानों ने पूछा कि राजीव जी के जाने के बाद आपने कैसे मैनेज किया। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि दुख बहुत गहरा था। प्रियंका गांधी ने कहा कि सबकुछ छोड़कर मां यहां आई थीं। कई दिन तक बहुत दुखी रहीं। कई दिन तक कुछ खाया नहीं, कुछ पिया नहीं। इसपर महिलाओं ने कहा कि भगवान सब कुछ सिखा देते है। ताकत दे देता है।

बता दें कि गांधी परिवार से मिलने पहुंचीं महिलाएं वही हैं, जिनसे राहुल गांधी ने हरियाणा दौरे के दौरान मदीना गांव में मुलाकात की थी और उनके साथ खाना खाने के बाद उन्हें अपने घर आने न्योता दिया था। 8 जुलाई को राहुल गांधी सोनीपत के मदीना गांव में अचानक रुक गए थे। उन्होंने लोगों से बातचीत की और कृषि भूमि पर काम करने वाले किसानों के साथ समय बिताया था। राज्य के पार्टी नेताओं ने कहा कि उन्होंने धान की बुआई में भी हिस्सा लिया, ट्रैक्टर चलाया और खेतों में काम करने वाली महिला मजदूरों द्वारा लाया गया खाना खाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button