Virat-Anushka Viral Video: गाड़ी से उतरते वक्त अनुष्का ने नहीं थामा विराट कोहली का हाथ…

भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मंगलवार रात बेंगलुरु में एक साथ नजर आए। इंस्टाग्राम पर अवनीत कौर की पोस्ट लाइक करने के बाद विराट और अनुष्का पहली बार एक साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए। एक फैन ने इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में विराट कोहली गाड़ी से उतरते हुए अनुष्का को सज्जनता से हाथ देते दिखे, लेकिन अनुष्का ने उनका हाथ नहीं थामा और गाड़ी का सहारा लेते हुए नीचे उतर आईं। फिर दोनों रेस्तरां की ओर बढ़े। वीडियो में दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। विराट की टी-शर्ट और ट्राउजर में सादगी थी, जबकि अनुष्का स्टाइलिश जंपसूट में खूबसूरत लग रही थीं।

वायरल वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रियाएं
विराट और अनुष्का का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस छोटे से क्लिप पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये मैं क्या देख रही हूं, उन्होंने विराट का हाथ नहीं थामा”। दूसरे यूजर ने लिखा, “भाभी गुस्सा हैं”। एक अन्य ने लिखा, “अब एग्लोरिदम समझाएंगी भाभी चीकू भैया को।” इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

इंस्टाग्राम विवाद ने खींचा ध्यान
विराट अपनी बल्लेबाजी के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन हाल ही में अवनीत कौर की एक पोस्ट लाइक करने की वजह से वे सुर्खियों में गए थे। अवनीत की हरे टॉप और मिनी स्कर्ट वाली तस्वीर पर विराट का लाइक फैंस के लिए हैरानी का सबब बन गया था। हालांकि, इसके बाद विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई देते हुए कहा था, “फीड स्क्रॉल करते समय एल्गोरिदम की गलती से पोस्ट लाइक हुई। इसके पीछे कोई इरादा नहीं था। कृपया गलत न समझें।”

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles