Rashmika – Vijay: ‘चलो साथ में जिंदगी जीते हैं’, एक-दूजे के हुए विजय-रश्मिका, शेयर कीं फोटोज

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों ने आज गुरुवार को उदयपुर में शादी कर ली है। अब कपल ने शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा की हैं। दूल्हा-दुल्हन के लिबास में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। साथ ही कपल ने एक-दूसरे के लिए प्यार भरा नोट भी लिखा है।

रश्मिका बोलीं- ‘चलो आपको अपने पति से मिलवाती हूं’
रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की फोटोज साझा की हैं। साथ ही विजय के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘हैलो मेरे प्रियजनों। आपको अपने पति से मिलवाती हूं। मिस्टर विजय देवरकोंडा’! एक्ट्रेस ने आगे लिखा है, ‘वह शख्स, जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा होता है? वह शख्स, जिसने मुझे दिखाया कि सुकून से रहना कैसा होता है! वह शख्स, जिसने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और लगातार मुझसे कहा कि मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं, जितना मैं सोच भी नहीं सकती’।

screenshot 20260226 2012282692277546687058401

विजय पर किताब लिख सकती हैं रश्मिका
रश्मिका आगे लिखती हैं, ‘वह शख्स, जिसने मुझे कभी ऐसे नाचने से नहीं रोका जैसे कोई देख नहीं रहा हो। वह शख्स, जिसने मुझे दिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना सबसे अच्छी चीज है और यकीन मानिए मैं इस शख्स पर एक किताब लिख सकती हूं। मैं वह स्त्री बन गई हूं, जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि तुमने उसे वो बनाया जो वो आज है! मैं सच में खुशकिस्मत हूं’। विज्जू, तुम्हारे लिए मेरी फीलिंग्स बताने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द कम पड़ जाते हैं। मैंने हमेशा तुमसे यही कहा है’।

सबकुछ अब बहुत ज्यादा समझ आने लगा है, क्योंकि मेरे पास तुम हो’
एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘लेकिन तुम्हें पता है अचानक मेरी सारी अचीवमेंट्स, स्ट्रगल्स, खुशी, दुख, आनंद, जिंदगी…सब कुछ अब बहुत ज्यादा समझ में आने लगा है, ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरे पास तुम हो। यह सब देख रहे हो। मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बहुत बहुत बहुत बहुत बहुत एक्साइटेड हूं। तुम्हारी पत्नी बनने के लिए! तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए। अब पार्टी का टाइम है। चलो साथ में सबसे अच्छी जिंदगी जीते हैं। आई लव यू’।

विजय ने क्यों की रश्मिका मंदाना से शादी?
विजय देवरकोंडा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रश्मिका के लिए दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है,  ‘एक दिन, मुझे उसकी बहुत याद आई। मुझे उसकी इतनी याद आई कि मुझे लगा कि अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन कितना खुशनुमा होता। जैसे अगर वह मेरे सामने बैठी होती तो मुझे खाना ज्यादा लजीज लगता। जैसे अगर वह मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट ज्यादा बेहतर और कम सजा वाला होता। यूं लगा कि मुझे उसकी बहुत जरूरत महसूस थी। यह सब सिर्फ बस घर जैसा और सुकून महसूस करने के लिए था, चाहे मैं कहीं भी रहूं। तो, मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपना हमसफर बना लिया है। मेरी पत्नी। 26.02.2026, यह यादगार दिन रहेगा’।

screenshot 20260226 2014048208613687062688986

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles