Nora फतेही-संजय दत्त के गाने पर कटा बवाल, ‘सरके चुनर’ पर लगे अश्लीलता फैलाने के आरोप

नई दिल्ली. फिल्म ‘केडी- द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. संजय और नोरा समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर की मांग तक की जा रही है. इस गाने पर इस गाने को लेकर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत की गई है.
लोग संजय दत्त और नोरा समेत गीतकार रकीब आलम समेत फिल्म के निर्देशक प्रेम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि उनका ये गाना अश्लीलता फैला रहा है.ये मोस्टअवेटेड फिल्म. 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माया गया ये गाना रविवार, 15 मार्च को रिलीज किया गया था। इसका वीडियो इंटरनेट पर आते ही विवादों में घिर गया। एक्स हैंडल पर अरमान मलिक ने गाने के बोल की आलोचना की। उन्होंने लिखा, ‘ये गाना मेरी टाइमलाइन पर दिखा और मैंने इसे रीप्ले किया, सिर्फ ये सुनिश्चित करने के लिए क्या मैंने सही सुना या नहीं। दुख की बात है कि कमर्शियल सॉन्ग राइटिंग का स्तर इतना गिर गया है।’
केडी: द डेविल’ के गाने बारे में
घाघरा चोली पहने नोरा फतेही का डांस तो लोगों को पसंद आया लेकिन इसके बोल सिर्फ अश्लीलता से भरे हैं। ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाना मंगली ने गाया है और रकीब आलम ने इसके बोल लिखे हैं। म्यूजिक अर्जुन जन्या ने दिया है। इस मूवी में ध्रुव सरजा अहम भूमिका में हैं और डायरेक्शन प्रेम ने किया है। ये मूवी 30 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज होगी। इसमें शिल्पा शेट्टी, वी. रविचंद्रन और रमेश अरविंद भी नजर आएंगे।







