Cannes Film Festival: इंदौर की डॉ. निकिता कुशवाह ने कांस फिल्म महोत्सव में किया डेब्यू

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की डॉक्टर निकिता कुशवाह ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है। मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहले रनर-अप का खिताब जीतने के बाद अब डॉ. कुशवाह ने वियतनाम में आयोजित कांस फिल्म महोत्सव में अपने डेब्यू से सभी का ध्यान आकर्षित किया है।

पेशे से कार्डियक और रेस्पिरेटरी फिजियोथेरेपिस्ट, डॉ. निकिता कुशवाह ने अपनी शिक्षा इंदौर से प्राप्त की है। अपने चिकित्सा पेशे के साथ-साथ वे समाज सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई सामाजिक अभियानों में भाग लिया है।

screenshot 20250518 1541116496482589847303933

पहली बार कांस फिल्म महोत्सव में लिया भाग
इस साल पहली बार कांस फिल्म महोत्सव में भाग लेकर डॉ. कुशवाह ने न केवल भारतीय सिनेमा की अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज भी बुलंद की। महोत्सव में उनकी भागीदारी को भारत की वैश्विक पहचान को मजबूत करने के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

डॉ. कुशवाह ने इस प्रतिष्ठित महोत्सव में एक विशेष गाउन में शिरकत की, जिसे प्रसिद्ध वियतनामी डिजाइनर ने डिजाइन किया था। “फेयर गॉडेस ऑफ़ स्प्रिंग” नामक इस गाउन को तैयार करने में करीब तीन महीने का समय और 50 से अधिक कलाकारों की मेहनत लगी। गाउन में उपयोग किए गए सभी क्रिस्टल हाथ से बनाए गए हैं और इसकी बुनाई में बेहतरीन कारीगरी का प्रदर्शन देखने को मिला।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles