Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल के समापन पर छाईं आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। रेड कार्पेट पर वे फ्लोरल गाउन में नजर आईं। उनका लुक फैंस को खूब पसंद आया।कल प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी थी। आलिया भट्ट का आज का लुक भी सामने आ चुका है। उन्होंने साड़ी पहनी और बहुत प्यारी लग रही थीं।

आलिया भट्ट ने साड़ी पहनी,  उनका यह लुक अनिल कपूर की छोटी बेटी और प्रोड्यूसर रिया कपूर ने स्टाइल किया था । नेट की साड़ी में आलिया बहुत प्यारी लग रही थीं। उन्होंने ओपन हेयरस्टाइल के साथ लुक कंपलीट किया था ।
आलिया के लुक की यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। कुछ उनके लुक की तुलना ऐश्वर्या राय से कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मंत्र मुग्ध कर दिया’। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐश्वर्या राय के लुक से कहीं ज्यादा बेहतर है’।

screenshot 20250525 1442285641842588660064981

क्या फोटोग्राफर्स ने किया आलिया को नजरअंदाज?
कुछ नेटिजन्स ने एक चीज पर गौर किया है। उनके मुताबिक आलिया भट्ट को फोटोग्राफर्स और पैपराजी ने इग्नोर किया है। यूजर्स लिख रहे हैं, ‘फोटोग्राफर्स ने फिर से नजरअंदाज किया’

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles