शाहकीय कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता और देने की मांग
मध्यप्रदेश शासकीय अधिकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रघुवीर प्रसाद शर्मा ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय कर्मचारियों को सभी सुविधाएं, महंगाई भत्ता आदि से संबंधित स्वागत योग्य निर्णय लेते हैं, पर मध्यप्रदेश में आज भी वही प्रथा चल रही है जो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के शासनकाल से शुरू हुई है। हमेशा महंगाई भत्ते देने में राज्य के अधिकारी कर्मचारियों को विलंब किया जाता है। शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमेशा एरियर्स का भुगतान नहीं किया जाता है। दूसरी ओर अभी भी सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता नहीं दिया गया है। इस पर भी तत्काल निर्णय लेना चाहिए। कर्मचारी परिवारों महंगाई राहत दिलाने के लिए तुरंत निर्णय 4% केंद्र के समान और दिया जाए l, जिससे कर्मचारी परिवार में हो रहा असंतोष दूर हो सके। मध्यप्रदेश शासकीय अधिकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रघुवीर प्रसाद शर्मा ने मांग की है कि प्रदेश के पांच लाख कर्मचारी अधिकारी एवं अर्ध शासकीय विभागो के अधिकारी, कर्मचारियों, नगर निगम नगर पालिका और अर्ध शासकीय निगमों के कर्मचारियों को भी तुरंत यह सुविधा दी जाए। मध्य प्रदेश सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी एवं उपाध्यक्ष मदन सिंह रमेश शर्मा, एनके मालवीय, राजेंद्र पाराशर तथा केके शर्मा ने पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का स्वागत करते हुए मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता तुरंत देने का अनुरोध किया, जिससे कर्मचारियों में उनके परिवार को सही राहत मिल सके।