Political
Datia Madhya Pradesh: मामूली विवाद पर दो पक्षों में चली गोलियां, 5 की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल
दतिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेड़ा ग्राम में बुधवार की सुबह गांव में पाल और दांगी समाज के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों समाज के लोगों ने एक दूसरे पर गोलियां चला दी। घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। घटना के बाद पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। एसपी ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है।