Madhya PradeshPolitical

कांग्रेस ने MP में चुनाव के लिए रणदीप सुरजेवाला को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया, लोक सभा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

भोपाल। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्यप्रदेश में चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। चंद्रकांत हंडोरे को ऑब्जर्वर बनाया है। कांग्रेस ने चुनाव वाले 5 राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए कांग्रेस ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। मध्यप्रदेश की कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को छत्तीसगढ़ का ऑब्जर्वर बनाया गया है। इसके साथ ही लोक सभा चुनाव के लिए ऑब्जर्बर भी नियुक्त किए गए हैं।

रणदीप सिंह सुरजेवाला कांग्रेस के राज्यसभा सांसद है। वे कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सुरजेवाला पेशे वकील है और हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। चंद्रकांत दामोदर हंडोरे महाराष्ट्र से कांग्रेस नेता हैं। वे ऑल इंडिया कांग्रेस समेटी के सदस्य हैं। वे पूर्व में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button