Vedanta Q3: कंपनी ने तिमाही में दर्ज किया रिकॉर्ड प्रदर्शन, मुनाफा 60% उछला

मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी Vedanta Limited ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. कंपनी के मुताबिक तिमाही के दौरान उसने अब तक का सबसे ऊंचा मुनाफा दर्ज किया है. वहीं आय भी रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंच गई है. साल दर साल के आधार पर इसमें तेज उछाल भी देखने को मिला है. मुनाफा जहां 60 फीसदी बढ़ा है. वहीं आय में 19 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. तिमाही एबिटडा भी 34 फीसदी के उछाल के साथ अब तक के रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंच है.

कंपनी का मुनाफा (PAT) सालाना आधार पर 60% की बढ़त के साथ ₹7,807 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹4,876 करोड़ था. कंपनी की आय 19% बढ़कर ₹45,899 करोड़ पर पहुंच गई, जो एक साल पहले ₹38,526 करोड़ थी.

EBITDA में भी मजबूत उछाल देखने को मिला और यह 34% की बढ़त के साथ ₹15,171 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर रहा. EBITDA मार्जिन 41% रहा, जिसमें सालाना आधार पर 629 बेसिस प्वाइंट की बढ़त रही है.

कंपनी के मुताबिक इस तिमाही में Vedanta का प्रदर्शन एल्यूमिनियम और जिंक कारोबार में रिकॉर्ड उत्पादन, बेहतर कीमतों और लागत नियंत्रण से मजबूत रहा है. कंपनी का नेट डेट/EBITDA अनुपात सुधरकर 1.23x पर आ गया, जो वित्तीय स्थिति में मजबूती को दिखाता है. Q3 के दौरान कंपनी ने ₹223 करोड़ के एक्सेप्शनल आइटम्स भी दर्ज किए

कैसे रहे अन्य आंकड़े
कंपनी की फाइनेंस कॉस्ट साल दर साल के आधार पर 11 फीसदी घटी है. इनवेस्टमेंट मिक्स में बदलाव से इनवेस्टमेंट इनकम 5 फीसदी घटी है. 31 दिसंबर तक कंपनी पर कुल कर्ज 80709 करोड़ रुपये और शुद्ध कर्ज 60624 करोड़ रुपये है. कैश और कैश इक्विलेंट पोजीशन 20085 करोड़ रुपये है.

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles