Vedanta Limited Stock Crash: बुरी तरह टूटा स्टॉक, 14% की गिरावट के साथ लगा लोअर सर्किट

वेदांता लिमिटेड के शेयर रविवार, 1 फरवरी को कारोबार के दौरान करीब 10% तक गिर गए. यह गिरावट शुक्रवार को शुरू हुई बिकवाली का ही विस्तार थी और मेटल सेक्टर के अन्य शेयरों में आई कमजोरी के अनुरूप रही. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही स्टॉक में तेज रिकवरी देखने को मिली और यह अपने निचले स्तर से करीब 7% तक संभल गया. उसके बाद स्टॉक में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली और लोअर सर्किट लग गया. वर्तमान में स्टॉक 13 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद है. दिन के निचले स्तर पर, पिछले दो सेशन्स में Vedanta का मार्केट कैप करीब ₹54,000 करोड़ घट चुका था.

शुरुआती दबाव की सबसे बड़ी वजह मेटल सेक्टर में व्यापक बिकवाली रही, खासकर Vedanta की सब्सिडियरी Hindustan Zinc Ltd. में आई तेज गिरावट.
रविवार को Hindustan Zinc के शेयर 18% तक लुढ़क गए, जिसका असर पैरेंट कंपनी Vedanta पर भी पड़ा. हालांकि, Sum of the Total Parts (SOTP) के लिहाज से देखा जाए तो चांदी का योगदान Vedanta के कुल बिजनेस में बहुत बड़ा नहीं है. चांदी से जुड़ा मुख्य एक्सपोजर उसकी सब्सिडियरी Hindustan Zinc के पास है, जबकि Vedanta खुद को मुख्य रूप से एक एल्युमिनियम प्ले के तौर पर पोजिशन करती है.

कमोडिटी कीमतें अभी भी अनुमान से ऊपर

वर्तमान में LME पर एल्यूमिनियम की कीमत करीब $3,117 प्रति टन और चांदी की कीमत $78 प्रति औंस के आसपास है, जो अनुमानित स्तर ($2,850–3,100 प्रति टन एल्यूमिनियम और $55-60 प्रति औंस चांदी) से अब भी ऊपर बनी हुई हैं.
ब्रोकरेज Nuvama के मुताबिक, Vedanta के FY28 EBITDA मिक्स में एल्यूमिनियम का योगदान 52%, जिंक 20%, चांदी 12%, पावर 6% और ऑयल एंड गैस 7% है. यानी चांदी का कुल योगदान सीमित है. कंपनी के लिए डिमर्जर प्लान, वॉल्यूम ग्रोथ, कॉस्ट रिडक्शन और आकर्षक डिविडेंड पॉलिसी ऐसे फैक्टर हैं, जो स्टॉक को सपोर्ट दे रहे हैं.

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles