Share Market : सेंसेक्स 1000 अंक गिरकर 81,400 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी करीब 300 अंक लुढ़का

मुंबई। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 13 मई को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1000 अंक गिरकर 81,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंक की गिरावट है, ये 24,630 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट है। इंफोसिस और जोमैटो के शेयर करीब 2.5% नीचे है। सनफार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयर मामूली तेजी है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में गिरावट है। NSE के IT इंडेक्स में 1.50% की गिरावट है। ऑटो, रियल्टी और FMCG इंडेक्स करीब आधा फीसदी नीचे हैं।

मुनाफा वसूली के कारण गिरा शेयर बाजार
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि भू-राजनीतिक तनाव कम होने और सॉवरेन क्रेडिट अपग्रेड के कारण सोमवार को बाजार में तेजी देखने को मिली थी। हालांकि, आज निवेशक मुनाफा वसूली कर रहे हैं। इससे इंट्राडे में उतार-चढ़ाव दिख रहा है।

अमेरिका और जापान के बाजारों में तेजी

एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 653 अंक (1.73%) चढ़कर 38,297 के स्तर पर है। वहीं, कोरिया का कोस्पी 6 अंक (0.22%) चढ़कर 2,613 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 407 अंक (1.73%) की गिरावट है, ये 23,142 के स्तर पर है। जबकि, चीन के संघाई कंपोजिट में मामूली तेजी है, ये 3,372 पर कारोबार कर रहा है।
12 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 1,161 अंक (2.81%) नीचे 42,410 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 779 अंक (4.35%) की तेजी के बाद 18,708 के स्तर पर पहुंच गया।

Exit mobile version