मुंबई. शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट है। अमेरिका-ईरान के बीच लड़ाई फिर शुरू होने, कच्चे तेल में फिर उबाल जैसे कारणों के चलते बाजार लाल है। शुक्रवार को सेंसेक्स लाल निशान में 77,631.94 पर खुला। फिर यह पिछली क्लोजिंग से 595.83 अंक टूटकर 77,248.69 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,233.65 पर खुला और फिर 188.25 अंक टूटकर 24,138.40 के लो तक गया।
एक दिन पहले गुरुवार को सेंसेक्स 114 अंक या 0.15 प्रतिशत टूटकर 77,844.52 पर बंद हुआ था। निफ्टी 4.30 अंक या 0.02 प्रतिशत के मामूली नुकसान के साथ 24,326.65 पर बंद हुआ था। BSE मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 1.40 प्रतिशत चढ़ा, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में 1.09 प्रतिशत की बढ़त रही।
Share Market: बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 596 अंक तक फिसला
