Sensex 400 अंक गिरकर 82,150 पर आया, निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट

मुंबई। बजट से दो दिन पहले आज 30 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 400 अंक की गिरावट 82,150 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट है। ये 25,270 पर आ गया है। मेटल और आईटी शेयरों में बिकवाली है।
निफ्टी बैंक इंडेक्स पर भी दबाव है। ये 200 अंक गिरकर 60,000 के लेवल से नीचे गिर गया है। वहीं जानकारों का कहना है कि निफ्टी में अभी और तेजी की गुंजाइश है और यह ऊपर में 25,600 के लेवल तक जा सकता है। 25,450 पहला लेवल है जिस पर नजर रखनी होगी।
बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा जैसी कंपनियों के आज तिमाही नतीजे
आईटीसी, वेदांता, डिक्सन टेक, वोल्टास और ब्लू स्टार जैसी कंपनियों के नतीजे कल बाजार बंद होने के बाद आए थे, इसलिए आज इनके शेयरों में हलचल है। वहीं आज बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा, ब्लू डार्ट, मीशो जैसी कंपनियां तिमाही नतीजे जारी करने वाली हैं।

Exit mobile version