Rupee vs Doller : पहली बार 1 डॉलर ₹95.58 का हुआ, मोबाइल, सोना, तेल, विदेशी सामान खरीदना महंगा

नई दिल्ली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आज यानी 30 मार्च को पहली बार 95 के पार पहुंच गया है। रुपया आज 88 पैसे कमजोर होकर 95.58 पर आ गया है। अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग की वजह से रुपए में ये गिरावट आई है।
एक महीने में रुपया करीब 4% गिरा है। वहीं इस वित्त वर्ष में रुपया 10% से ज्यादा टूट चुका है। रुपए की कमजोरी का असर आम आदमी पर भी होगा। इससे विदेशों से इम्पोर्ट होने वाले सामान जैसे मोबाइल, सोना-चांदी, कच्चा तेल खरीदना महंगा हो जाएगा। इससे महंगाई बढ़ेगी।
इसकी सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल है। खाड़ी देशों के एनर्जी ठिकानों पर ईरान के हमलों के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई थी। भारत अपनी जरूरत का 85% तेल आयात करता है, जिसके लिए हमें डॉलर में भुगतान करना पड़ता है। तेल महंगा होने से डॉलर की मांग बढ़ी और रुपया कमजोर हो गया।





