RBI : सरकार ने आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर को आरबीआई बोर्ड में नियुक्त किया

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक ने सरकार में आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर को केंद्रीय बैंक के बोर्ड में नियुक्त किया है।

ठाकुर ने अजय सेठ का स्थान लिया है, जो नॉर्थ ब्लॉक में चार साल के कार्यकाल के बाद 30 जून को सेवानिवृत्त हुए। 1994 बैच की हिमाचल प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी ठाकुर ने 1 जुलाई को आर्थिक मामलों के विभाग का कार्यभार संभाला था।ठाकुर का नामांकन 24 जुलाई, 2025 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
आर्थिक मामलों के सचिव के अलावा, केंद्रीय बोर्ड में सरकार द्वारा नामित अन्य निदेशक वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles