मुम्बई। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और विदेशी निधियों की निरंतर निकासी के बीच एक दिन की राहत के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। ब्लू-चिप बैंक शेयरों में बिकवाली के कारण भी बाजार में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरकर 91.89 पर आ गया। सेंसेक्स 11:50 तक 975.74 अंक या 1.25त्न टूटकर 77,230.24 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी 267.75 अंक या 1.10त्न गिरकर 23,993.85 अंक पर आ गया।
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 96.12 अंक गिरकर 78,109.86 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 22.95 अंक गिरकर 24,238.65 पर पहुंच गया।सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व प्रमुख पिछडऩे वाली कंपनियों में शामिल थीं। इंटरग्लोब एविएशन, अदानी पोर्ट्स, टाटा स्टील और एनटीपीसी लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं।
बाजार में सतर्कता
ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि हालांकि मंगलवार को शेयर बाजारों में तकनीकी रूप से सुधार देखने को मिला, लेकिन अंतर्निहित भावना सतर्कता बनी हुई है क्योंकि पश्चिम एशिया में गहराता संकट ऊर्जा की बढ़ती कीमतों, प्रमुख शिपिंग मार्गों में व्यवधान और निवेशकों की जोखिम लेने की प्रवृत्ति में बदलाव के माध्यम से वैश्विक वित्तीय बाजारों को प्रभावित करना शुरू कर रहा है।
Market : पश्चिम एशिया में तनाव से बाजार पर दबाव, सेंसेक्स 976 अंक टूटा, निफ्टी 24000 के नीचे
