Gold – Silver: चांदी की कीमतों में 14500 रुपये का उछाल, सोना 1.60 लाख रुपये पर पहुंचा

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी की गई है। चांदी 14530 रुपये की बढ़त के साथ 2.67 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। सोने का भाव 2680 रुपये बढक़र 1.60 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चाल तेज बनी हुई है।
स्पॉट गोल्ड 5,027.13 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि कॉमेक्स पर सोने के वायदा भाव में 1.94 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 5,179 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। इसी तरह चांदी की कीमतों में भी उल्लेखनीय उछाल देखा गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5.42 फीसदी की तेजी के साथ चांदी का भाव 86.805 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।
विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों, खासकर सोना और चांदी, की ओर बढ़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वैश्विक टैरिफ बढ़ाने के फैसले से बढ़े व्यापार तनाव और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव ने भी कीमती धातुओं की मांग को समर्थन दिया है।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा वैश्विक हालात और निवेशकों की जोखिम से दूरी की रणनीति को देखते हुए इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख जारी रह सकता है। ऐसे में खुदरा निवेशकों से लेकर बड़े निवेशकों तक सभी की नजर अब बाजार की अगली दिशा पर टिकी हुई है कि क्या सोना नया रिकॉर्ड स्तर छुएगा या कीमतों में अस्थायी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles