EIL : प्रवीण एम. खानूजा को इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड का अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया


नई दिल्ली।  भारत सरकार ने श्री प्रवीण एम. खानूजा को 1 मार्च, 2026 से इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री द्वारा इस निर्णय को मंजूरी दे दी गई है और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा इसकी सूचना दे दी गई है। श्री खानूजा तीन महीने की अवधि के लिए या नियमित सीएमडी की नियुक्ति होने तक , जो भी पहले हो, अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

प्रवीण एम. खानूजा (डीआईएन: 09746472) भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा (आईए एंड एएस) के 1994 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और मैनेजमेंट एंड सिस्टम्स में एम.टेक की डिग्री हासिल की है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने रक्षा लेखापरीक्षा, रेलवे लेखापरीक्षा, राज्य सरकार लेखापरीक्षा और केंद्र सरकार के विभिन्न वित्त संबंधी कार्यों में काम किया है।

उन्होंने ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) के बोर्ड में सरकार द्वारा नामित निदेशक के रूप में भी कार्य किया है और उन्हें तीन साल के एक और कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त किया गया था।
इससे पहले वे राजस्व विभाग में वित्त निदेशक, केंद्रीय आर्थिक खुफिया ब्यूरो में अतिरिक्त महानिदेशक और पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ के महानिदेशक के पदों पर कार्यरत रह चुके हैं। उन्होंने एफएओ, WIPO और WTO जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों से संबंधित अनुपालन और प्रदर्शन लेखापरीक्षाएं भी की हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles