Political
Bhopal: कौन है राजेश शर्मा..? किस चीफ सेक्रेटरी के खास हैं..¡? कैसे मिले सेवनिया गोंड में 137 प्लॉट? कैसे मिली पेट्रोल पंप की अनुमति..?
भोपाल। राजधानी के सेवनिया गोंड इलाके में क्वालिटी बिल्डर्स की जमीन को ग्रीन बेल्ट से बाहर रखा गया है और आवासीय घोषित कर दिया गया है। इसमें प्रदेश की मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की भूमिका बताई जा रही है।
राजधानी के मंत्रालय सहित राजनीतिक गलियारों में एक नाम की विशेष चर्चा है। वो नाम है राजेश शर्मा। वैसे तो शहर में कई राजेश शर्मा हैं। राजनीति में भी और प्रशासन में भी। लेकिन एक राजेश शर्मा हैं, जिन्हे मुख्य सचिव का खास बताया जा रहा है। इन्हें सेवनिया गोंड में प्लॉट की अनुमति मिल गई। भोपाल के कमला पार्क में रिलायंस के नए पेट्रोल पंप की अनुमति मिली, जबकि बाजू में ही पहले से एक पंप है। इसमें भी सीएस की हिस्सेदारी बताई जा रही है, वही क्वालिटी बिल्डर्स को दी गई अनुमति भी संदेह के दायरे में हैं। वहां कई भूखंडों को आवासीय अनुमति नहीं दी जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रमुख केके मिश्रा ने ट्वीट करके पूछा है, जमीन को किस चीफ सेक्रेटरी के खासम खास माने जाने वाले राजेश शर्मा को 137 प्लॉट दे दिए गए हैं? 50% कमीशन राज क्या आपमें इस भ्रष्टाचार/घपले की जांच कराने की हिम्मत है?