Madhya PradeshPolitical
अमित शाह पहुंचे इंदौर, जानापाव में किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

इंदौर। मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव अभियान का आगाज करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर आए हैं। वे करीब डेढ़ बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से हेलिकॉप्टर से भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव पहुंचे। यहां उन्होंने पहाड़ी पर स्थित जानकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। नवनिर्मित परशुराम मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।
शाह जानापाव से इंदौर एयरपोर्ट के लिए निकले हैं। वे इंदौर में विधानसभा नंबर दो स्थित कनकेश्वरी गरबा मैदान में विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें इंदौर संभाग के बूथ लेवल कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में 50 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया है। शाह देर शाम होटल मैरियट में संभागीय कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे।