MP: दमोह नगर पालिका में करोड़ों का भ्रष्टाचार: अधिकारियों के संरक्षण में फर्जी तरीके से भुगतान का आरोप

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह नगर पालिका में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। चंद संस्थाओं के नाम पर लाखों के भुगतान किए जाने की जानकारी मिली है। नगर पालिका के अधिकारियों और पदाधिकारियों के संरक्षण में फर्जी तरीके से भुगतान किए जाने का आरोप है। इस मामले में कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

दमोह नगर पालिका परिषद अब भ्रष्टाचार से जुड़े मामले को लेकर चर्चा में आ गई है। जहां एक ओर पिछले कई वर्षों से दमोह नगरपालिका के आधारभूत सुविधाओं पर काम ना किए जाने से लोग नाराज थे। वहीं अब नगर पालिका में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।

दरअसल, नगर पालिका से जुड़े सफाई कार्यों पर किए गए व्यय और भुगतान की सूची सामने आई। जिसमें कुछ कथित संस्थाओं से काम करते हुए उन्हें लाखों का भुगतान किए जाने की बात सामने आई है। समाजसेवी आशीष शर्मा ने इसकी शिकायत कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर से की है। वहीं कलेक्टर सुधीर कुमार ने इस मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने जांच टीम बनाई है, यह टीम 15 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। कलेक्टर ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles