Political
पांच सौ करोड़ का पोषण आहार घोटाला: तनख़ा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस पर संरक्षण का आरोप, लोकायुक्त को सीएस के खिलाफ शिकायत
भोपाल। राज्यसभा सांसद विवेक तनख़ा ने आरोप।लगाया है कि प्रदेश के 8 जिलो में 500 करोड़ का पोषण आहार घोटाला हुआ है। कैग की रिपोर्ट में गलत निर्यात,उत्पादन और फेक कागज बनाने का जिक्र है.l, लेकिन इसे दबा दिया गया। कांग्रेस ने 500 करोड़ के घोटाले की लोकायुक्त में शिकायत की है। ये सीएस इकबाल सिंह बैंस के संरक्षण में किया गया है।
वे आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित हुई प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, अरुण यादव, तरुण भनोट भी यहां मौजूद रहे। श्री तनख़ा ने कहा कि आज एमपी के इतिहास में बहुत दुःखद प्रषंग हैं। कभी भी ऐसा दिन नही आया कि चीफ़ सेकेट्री के लिए लिखित में शिकायत करनी पड़ी हो।
इक़बाल सिंह बेस 2014 सीएम के सचिव बने थे। उन्हें दो बार सरकार ने एक्सटेंशन दिया है।