इस हादसे में तीन की मौत और दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद से ही 108 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। गंभीर हालत में आए लोगों को प्राथमिक उपचार कर कटनी, जबलपुर रेफर किया जा रहा है।
इस हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सड़क पर लगे जाम को खुलवाने का प्रयास करती रही। कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने पुष्टि की है कि घटना में 3 लोगों की मौत हुई है आठ लोग उमरिया जिला अस्पताल में भर्ती है। कुछ लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है। कार्यक्रम स्थल से पहले सीएम घायलों का हालचाल लेने के लिए अस्पताल आ सकते हैं।
हादसे की जानकारी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और राज्यपाल मंगुभाई पटेल कार्यक्रम से पूर्व मरीजों से मिलने और उनकी कुशलक्षेम की जानकारी लेने जिला अस्पताल पहुंचेे। घायलों से बात कर उनका हालचाल पूछा।
दुर्घटना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता,
मुख्यमंत्री के भरौला मे आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह, त्रिभुवन प्रताप सिंह, रघुनाथ सोनी, हीरेश मिश्रा, आयुष सिंह गहरवार सहित कई कांग्रेसी मौके पर पहुंचे और बस में फंसे घायलों को निकलवाने में जुट गए। इस मौके पर अजय सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सरकार से प्रत्येक मृतक के आश्रित को त्वरित राहत के रूप में 10-10 लाख एवं शासकीय नौकरी, घायलों को 5-5 लाख रुपये देने की मांग की है। इस दुर्घटना में अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है। 20 से अधिक घायल है, इनमे कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है।दुर्घटना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, अध्यक्ष अजय सिंह ने सरकार से मृतको के आश्रितों को शासकीय नौकरी और 10-10 लाख मुआवजे की मांग की।
कमलनाथ ने किया शोक व्यक्त
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया ...उमरिया ज़िले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोगों की दुखद मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ। मैं मुख्यमंत्री जी से जानना चाहता हूँ कि उनके कार्यक्रमों में लगातार बस दुर्घटनाएँ क्यों हो रही हैं और मध्य प्रदेश के नागरिक क्यों मारे जा रहे हैं? इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई उपाय क्यों नहीं किया जा रहा है?
सरकारी खर्च पर अपने तमाशे के लिए जनता का दुरुपयोग करना और उनकी जान ख़तरे में डालना जघन्य अपराध ही नहीं पाप भी है। मैंने पूर्व में भी कहा था और फिर कह रहा हूँ कि सत्ता के मद में नर नारायण का अपमान ना करें।
Post a Comment