Neha Bhasin: नेहा भसीन का नाम सुनते ही लोगों के जेहन में बेहद ही दमदार और दिलकश आवाज वाली सिंगर की इमेज आ जाती है। नेहा भसीन ने अपनी सिंगिंग से लाखों लोगों को अपना फैन बना रखा है। अपनी दमदार आवाज के साथ ही साथ नेहा की पहचान बोल्ड और ग्लैमरस लुक के तौर पर भी है। नेहा भसीन की स्टाइलिंग के अक्सर चर्चे रहते हैं।
एक बार फिर लूटी लाइमलाइट (Neha Bhasin)
इवेंट हो या फिर कोई शो, नेहा को अक्सर अपने ग्लैमर से लाइमलाइट बटोरते हुए देखा गया है और एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। हाल ही में नेहा भसीन ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी हैं। ये सुर्खियां एक बार उनके लेटेस्ट लुक के चलते हैं। उनका लेटेस्ट लुक कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा है। एक्ट्रेस के लेटेस्ट लुक ने सोशल मीडिया यूजर्स का पारा बढ़ा दिया है।
ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं नेहा भसीन
हाल ही में नेहा भसीन को मुंबई में लंच पर स्पॉट किया गया। नेहा अपनी इस टॉप में अपना प्राइवेट टैटू फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। रस्ट्रो में एंट्री करती नेहा भसीन को मीडिया के कैमरों ने घेर लिया और वो अपने ग्लैमरस अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर क्रॉप ट्रॉप के साथ शॉर्ट स्कर्ट पहन रखी थी। नेहा ने इस दौरान बेहद ही रिवीलिंग टॉप पहनी हुई थी जिसे देखकर लोग हैरान थे।
ट्रोलर्स ने किए कमेंट
इस दौरान सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी चर्चा में रहा। जिस पल से नेहा का वह वीडियो सोशल मीडिया पर आया है उस पल से ही लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि उनके इस वीडियो में उनका कॉन्फिडेंस देखते बन रहा है पर फिर भी ट्रोलर्स को उनका लेटेस्ट लुक नहीं भाया है। ट्रोलर्स के कमेंट पर नजर डालें तो उन्होंने नेहा भसीन की तुलना उर्फी जावेद से की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘लेडी गागा की सस्ती कॉपी।’ वहीं एक ने लिखा, ‘उर्फी जावेद बेचारी फालतू में बदनाम है।
The post Neha Bhasin: एक बार फिर ट्रोल हो गईं नेहा भसीन, लुक देख लोगों को आई उर्फी जावेद की याद appeared first on E24 Bollywood.
Post a Comment