करण जौहर का जवाब! (Karan Johar)
दरअसल, करण जौहर ने इल्जाम लगाने वालों के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा हैं। उन्होंने कहा, “लगा लो इल्जाम, हम झुकने वालों में से नहीं हैं। झूठ का बन जाओ गुलाम… हम बोलने वालों में से नहीं हैं… जितना नीचा दिखाओगे… जितना आरोप लगाओगे… हम गिरने वालों में से नहीं हैं… हमारे करम हमारी विजय है… आप उठा लो तलवार… हम मरने वालों में से नहीं हैं।”
सेलेब्स ने साधा था निशाना
बता दें कारण जौहर ने अपनी इस इंस्टाग्राम स्टोरी में भले ही किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन ये पोस्ट उन पर लग रहे आरोपों की ओर इशारा कर रहा है। कारण जौहर ने स्टोरी शेयर कर आरोपियों को खरी-खोटी सुनाई हैं। बीते समय पहले करण जौहर पर कंगना रनौत से लेकर विवेक अग्निहोत्री तक कई बॉलीवुड के सेलेब्स ने निशाना साधा था।
प्रियंका का भी करियर बर्बाद करने का लगा आरोप
वहीं कुछ दिनों पहले जब प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया था कि उन्हें इंडस्ट्री से साइड किया जा रहा था, तब भी करण पर ही आरोप लग रहे थे। एक्ट्रेस कंगना ने कहा था कि करण ने ही प्रियंका को पहले बैन किया था। करण जौहर अक्सर ऐसे विवादों में चुप रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
The post Karan Johar: आरोपों के बीच करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, कहा-लगा लो इल्जाम… appeared first on E24 Bollywood.
Post a Comment