भगवा पर क्या सिर्फ भाजपा का पेटेंट है: कमल नाथ
इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ मंगलवार को इंदौर पहुंचे। अभय प्रशाल में कमल नाथ ने पत्रकारों से चर्चा में कहा भगवा पर क्या सिर्फ भाजपा का पेटेंट है? हमारे यहां पुजारी प्रकोष्ठ बहुत पहले से है। मैंने हनुमान जी का मंदिर बनवाया है। हम धर्म की राजनीति नहीं करते हैं।
इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर उन्होंने कहा कि शहर अध्यक्ष का फैसला जल्द ही किया जाएगा। हमारे संगठन की मजबूती मंडलम सेक्टर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर ही जनता के बीच जा रही है। हम इवेंट नहीं करते, हम जो वायदे करते हैं, उन्हें पूरा करते हैं।
Post a Comment