मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा भ्रष्ट नेता भी रोका पा रहे पीएम मोदी की विकास यात्रा

Minister Narendra Singh Tomar said that corrupt leaders are also able to stop the development journey of PM Modi

सीहोर जिले के चुनाव प्रभार की कमान मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद सिंह तोमर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। उन्होंने कहा कि मोदी की भष्टाचार विरोधी नीतियों के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। तमाम भ्रष्ट नेता अब एक मंच पर आने की कोशिश कर रहे हैं। मोदी जी का विकास का रथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसे रोकने की क्षमता भ्रष्ट नेताओं में नहीं है।
भारत मोदी जी के नेतृत्व में विश्व कल्याण की दिशा में आगे 
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश की साख दुनिया के राजनीतिक मंच पर दिखाई देने लगी है। भारत मोदी जी के नेतृत्व में विश्व कल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। जहां तक विरोधियों के सरकारी जांच एजेंसियों के दुरुपयोग की बात है तो यह एजेंसियां स्वतंत्र काम कर रही हैं। इसके परिणाम भी देखने को आ रहे हैं। दुरुपयोग की बात तो तब होगी जब एजेंसी जांच के लिए जाए और कुछ न मिले। अभी तो जांच एजेंसी जहां भी जांच के लिए जा रही है, वहां भ्रष्टाचार मिल रहा है। इसी वजह से सब परेशान हैं और एक मंच पर आने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग उथली राजनीति करते हैं। राहुल गांधी का मामला कोर्ट से संबंधित है। राहुल गांधी ने जो भाषा बोली, उसके कारण मुकदमा चला। सुनवाई के बाद सजा हुई। ये सजा भाजपा ने नहीं कोर्ट ने दी है। निर्णय न्यायालय ने दिया, और थोप भाजपा पर रहे हैं।
मप्र में 2023 में फिर बनेगी सरकार 
तोमर ने कांग्रेस के संगठन के सवाल पर कहा कि कांग्रेस का संगठन से कोई लेना-देना नहीं है। पहले भी नहीं था आज भी नहीं हैं। भाजपा का संगठन मध्यप्रदेश में काम कर रहा है। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है। उसका असर जनता पर दिख रहा है। भाजपा को जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। इस वजह से 2023 में भी भाजपा सरकार बनाने में सफल होगी। 

0/Post a Comment/Comments