लोकेंद्र पाराशर की जगह आशीष अग्रवाल बने बीजेपी के मीडिया प्रभारी

भोपाल। अंततः बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर को इस पद से मुक्तिंदे दी गई। उन्हें बीजेपी का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। उनके स्थम्पर ग्वालियर के ही आशीष अग्रवाल को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। उल्लेखनीय है की लोकेंद्र के खिलाफ काफी शिकायतें संगठन के पास पहुंची थीं। 
सतना महापौर योगेश ताम्रकार द्वारा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन में 3 नई नियुक्तियां की हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर को संगठन में प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। ताम्रकार के इस्तीफे के बाद रिक्त पद पर पूर्व मंत्री ललिता यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले वे प्रदेश मंत्री का दायित्व निभा रही थीं। इसके अलावा प्रदेश मीडिया प्रभारी की टीम में काम कर रहे आशीष अग्रवाल को प्रदेश संगठन ने प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है। गौरतलब है कि योगेश ताम्रकार ने महापौर पद की व्यस्तता के चलते प्रदेश उपाध्यक्ष पद से 24 अप्रेल को इस्तीफा दे दिया था।

0/Post a Comment/Comments