Singer हनी सिंह सफाई कर्मी के साथ किया स्टेज पर डांस

Singer Honey Singh danced on stage with the sweeper

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह लगातार खबरों में बने हुए हैं। फिलहाल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह स्टेज पर परफॉर्म करते हुए झाड़ू लगाने वाले लड़के के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
हनी सिंह का एल्बम 'हनी 3.0' जल्द ही रिलीज होगा। इस एल्बम के प्रमोशन के लिए हनी सिंह पूरे भारत में भ्रमण करते नजर आ रही हैं। हाल ही में जयपुर में हनी सिंह का एक कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था। कॉन्सर्ट के दौरान कुछ कागज के पटाखे फोड़े गए और उसे साफ करने के लिए सफाई कर्मचारी मंच पर आए तो हनी सिंह उस एक लड़के के साथ डांस करने लगे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हनी सिंह के इस वीडियो पर फैंस ने लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर दी है।
तलाक के बाद हुआ प्यार 
पिछले कुछ दिनों से हनी सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। तलाक के तुरंत बाद हनी सिंह को एक नई अभिनेत्री से प्यार हो गया। इस अभिनेत्री का नाम टीना थडानी है। उन्होंने हनी सिंह के साथ 'पेरिस का ट्रिप' एल्बम में काम किया है। इस एल्बम में इनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी। कहा जाता है कि गाने के रिलीज होने के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे।

हनी सिंह के फोर्स करने पर डेनिम शर्ट पहने हुए वह लड़का झाडू को फेंक देता हैं और यो यो हनी सिंह के साथ जमकर डांस करना शुरू कर देता है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हनी सिंह की काफी तारीफ कर रहा है क्योंकि एक फेमस सिंगर और रैपर होने के बावजूद हनी सिंह ने उस सफाई कर्मी के लिए अपने दिल की भावनाओं को जाहिर किया है और खुलकर मजे लिए हैं. 
सोशल मीडिया पर छाया हनी सिंह का ये वीडियो
अब आलम ये है कि सफाई कर्मी के से साथ स्टेज पर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का ये शानदार डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसके साथ ही फैंस हनी सिंह के इस वीडियो जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने हनी सिंह के इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा है कि- हनी सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री के असली किंग हैं. दूसरे यूजर ने लिखा है कि- वाकई ये एक शानदार नजारा रहा, ये एनर्जी और वाइब कमाल है. इस तरह से तमाम लोग ह

0/Post a Comment/Comments