Priyanka Chopra In Oscar Parties 2023: प्रियंका चोपड़ा ने ढाया ऑस्कर पार्टी में कहर, चंद मिनटों में वायरल हो गई Photo

Priyanka Chopra In Oscar Parties 2023: ऑस्कर अवार्ड 2023 जल्द ही आने वाला है। इससे पहले इस अवार्ड की प्री पार्टी स्टार्स के लिए रखी गई थी। हॉलीवुड से लेकर तमाम सेलेब्स इस पार्टी में शिरकत करते नजर आए। इस लिस्ट में बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं।

13 मार्च को होगा शो ऑस्कर (Priyanka Chopra In Oscar Parties 2023)

हर साल की तरह इस साल भी पूरी दुनिया के सिनेमा लवर्स की ऑस्कर पर नजर है। हो भी क्यों न यह इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवार्ड जो है। इस अवार्ड में नॉमिनेट होने भर से ही लोग खबरों में आ जाते हैं। 13 मार्च को लॉस एजेंलिस के डॉल्बी थिएटर में 95वें ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन किया जाएगा। अब इस इवेंट से पहले इसकी एक प्री पार्टी ऑर्गेनाइज की गई थी। इस पार्टी में हॉलीवुड औऱ बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं।

निक जोनस के साथ शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ इस इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान बॉलीवुड की देसी गर्ल ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। फोटोज में देसी गर्ल व्हाइट कलर के मरमेड आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

ये भी पढ़ेंः ये होगी सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म, कुछ दिन पहले खुद एक्टर ने शेयर की थी Photo

फिश कट स्कर्ट में लगीं अप्सरा

हमेशा की तरह ही इस बार भी प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को निराश नहीं किया है। लेटेस्ट फोटोज में उनका लुक कहर ढा रहा है। फोटो पोस्ट करने के चंद मिनटों के अंदर ही फैंस उनकी पोस्ट पर कमेंट करने लगे। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीरें ऑस्कर के साउथ एशियन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स नाइट की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट कलर का टू पीस आउटफिट पहना हुआ है। उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ एक फिश कट स्कर्ट पेयर की है।

The post Priyanka Chopra In Oscar Parties 2023: प्रियंका चोपड़ा ने ढाया ऑस्कर पार्टी में कहर, चंद मिनटों में वायरल हो गई Photo appeared first on E24 Bollywood.

0/Post a Comment/Comments