Parineeti Chopra Raghav Chadha: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का नाम इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बॉलीवुड में इस वक्त यह दोनों ही ट्रेडिंग कपल कहे जा रहे हैं। वजह है जब से ये दोनों मुंबई में रेस्ट्रा के बाहर स्पॉट हुए हैं तब से चर्चाओं का बाजार गर्म है। दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने तूल पकड़ रखा है। इस दौरान परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर जब स्पॉट किया गया तो पैपराजी ने उनसे इन चर्चाओं को लेकर सवाल किया जिस पर परिणीति का बेहद की क्यूट रिएक्शन सामने आया है।
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई परिणीति (Parineeti Chopra Raghav Chadha)
राघव चड्ढा के साथ शादी की खबरों के दौरान ही परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान तमाम मीडिया वहां मौजूद था और उन्हें कैप्चर कर रहा था। इसी दौरान एक पैप ने परिणीति से चर्चित सवाल कर डाला जिसपर एक्ट्रेस का रिस्पॉन्स देखने वाला था।
मीडिया के सवाल पर किया ब्लश
इस दौरान मीडिया ने उनसे शादी को लेकर सवाल किया जिसके जवाब में परिणीति ब्लश करती नजर आईं। मीडिया ने उनसे पूछा, ‘मैम वो जो न्यूज आ रहा है, वो कन्फर्म है क्या?’ परिणीति ने इस सवाल का खुलकर जवाब तो नहीं दिया, लेकिन उनकी चुप्पी और मुस्कान काफी कुछ बयां कर गई। अब उनका मुस्काराता हुआ यह वीडियो देखने के बाद हर कोई यह कहता नजर आ रहा है कि दोनों वाकई रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
संजीव अरोड़ा दे चुके हैं बधाई
बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया अकांउट पर दोनों को बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। जिसके बाद दोनों के रिश्ते की बातों पर यूजर्स ने मुहर लगा दी थी। संजीव अरोड़ा ने परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की तस्वीरें शेयर करते हुए एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था- “ मैं परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। उनकी यूनियन प्यार, खुशी और कम्पैनियन शिप के साथ ब्लेस रहे। मेरी बेस्ट विशेज।”
I extend my heartfelt congratulations to @raghav_chadha and @ParineetiChopra. May their union be blessed with an abundance of love, joy, and companionship. My best wishes!!! pic.twitter.com/3fSWVT4evR
— Sanjeev Arora (@MP_SanjeevArora) March 28, 2023
जोरो से चल रही हैं तैयारियां
सूत्रों की मानें तो दोनों के परिवार जल्द ही एक फंक्शन करने वाले हैं जिसकी तैयारियों की चर्चाएं चल रही हैं। जहां एक तरफ परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं तो वहीं दूसरी और राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं।
The post Parineeti Chopra Raghav Chadha: जब राघव चड्ढा के सवाल पर परिणीति चोपड़ा रोक नहीं पाई अपनी हंसी, खूब किया Blush appeared first on E24 Bollywood.
Post a Comment