O Bedardeya Song Out: दिल तोड़ देगा रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर का नया Song, सामने आया वीडियो

O Bedardeya Song Out: ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के क्रियेटर्स ने एक और ब्रांड न्यू सॉन्ग आज यानि कि 4 मार्च को रिलीज कर दिया है। गाने का नाम है ओ बेदर्दया। यह गाना फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है जिसमें श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। इसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया है।

अरिजीत सिंह ने गाया है गाना (O Bedardeya Song Out)

हमेशा की तरह इस बार भी अरिजीत सिंह अपने फैंस के लिए बेहद ही इमोशनल ट्रैक लेकर आए हैं। उनकी पहचान सॉफ्ट म्यूजिक देने के लिए की जाती है और एक बार फिर वो अपने फैंस के लिए ओ बेदर्दया लेकर आए हैं। अब देखना यह है कि क्या फैंस इस गाने को भी वही प्यार देते हैं जो अन्य गानों को देते आए हैं।

टी- सीरीज ने पोस्ट किया सॉन्ग (T Series)

फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का नया गाना ओ बेदर्दया रिलीज हो गया है। गाने को टी- सीरीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। बता दें कि श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म में ये स्टार्स एक दूसरे के अपोजिट नजर आने वाले हैं।

लव रंजन ने किया है डायरेक्ट

फिल्म की रिलीज को कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का एक और गाना फैंस के लिए पोस्ट कर दिया है। इसके अन्य गानों की बात की जाए तो फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया है। अब देखना यह है कि लोग इस गाने पर अपनी क्या प्रतिक्रिया देते हैं। इस फिल्म को लव रंजन ने बनाया है।

ये भी पढ़ेंः भाभी पंखुड़ी शर्मा के बर्थडे पर देवर ने कुछ खास अंदाज में किया Wish, यहां देखिए

होली के दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म की बात करें तो इसमें श्रद्धा कपूर, रणबीर कपूर के साथ ही साथ बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लव रंजन ने डायरेक्ट करने के साथ ही साथ उन्होंने अंकुर गर्ग के साथ प्रोड्यूस भी किया है। गाने का म्यूजिक गुलशन कुमार और भूषण कुमार की सीरीज ने दिया है। फिल्म होली के मौके पर 8 मार्च को रिलीज की जाएगी।

The post O Bedardeya Song Out: दिल तोड़ देगा रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर का नया Song, सामने आया वीडियो appeared first on E24 Bollywood.

0/Post a Comment/Comments