Malaika-Arjun: बॉलीवुड के कई स्टार्स बीती रात को एक इवेंट में शामिल हुए थे। जिसमें अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, कृति सेनन, भूमि पेडनेकर, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जैसे कई सितारे नजर आए। मलाइका और अर्जुन दोनों कैमरे पर एक साथ पोज देते हुए दिखाई दिए। कपल एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों का पोज देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर मलाइका और अर्जुन को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
एक साथ दिखें मलाइका और अर्जुन (Malaika-Arjun)
दरअसल, इवेंट के दौरान मलाइका और अर्जुन पैपराजी के सामने पोज दे रहे थे। इस दौरान अर्जुन कपूर ने पर्पल रंग का कोर्ट पैंट और काले रंग की टी शर्ट पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने सनग्लासेस लगाए हुए थे। अर्जुन इस लुक में काफी शानदार लग रहे थे। वहीं, मलाइका ने काले रंग की लॉन्ग लाइन ड्रेस पहनी हुई है और बालों की चोटी बनाई हुई है। इस लुक में एक्ट्रेस कहर बरपा रही थी।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अर्जुन-मलाइका
बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने की कोशिश करते हैं। हालांकि इसके बाद भी दोनों किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। इसी बीच कपल के फिल्मी इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। यूजर्स भी एक के बाद एक वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, इसने अपनी सांसे क्यों रोकी हुई हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, दोनों फ्लॉप बीएफ और जीएफ हैं। एक और यूजर ने लिखा, पकाउ कपल। एक यूजर ने तो कह दिया, मां बेटे लग रहे हैं। हालांकि कुछ ऐसे यूजर्स भी थे, जिन्होंने मलाइका और अर्जुन को शानदार कपल बताया।
The post Malaika-Arjun: जब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को देख फैंस रोक नहीं पाए अपनी हंसी, बोले….. appeared first on E24 Bollywood.
Post a Comment