राहुल गांधी को उनके विदेश में दिए बयानों पर सभी नेताओ ने घेरा, बोले सरकार से राहुल मांगे माफी

All the leaders surrounded Rahul Gandhi on his statements given abroad, said Rahul should apologize to the government

नई दिल्ली इसके बाद राहुल के खिलाफ भाजपा और केंद्र सरकार राहुल गांधी से लंदन में संसद और लोकतंत्र का अपमान करने के लिए माफी मांगने पर अड़ी है। बुधवार को कांग्रेस नेता पर हमले और तेज कर दिए। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति को पत्र लिखकर माफी मांगें। साथ ही सदन में माफी मांगने की अनुमति लें। भाजपा नेताओं ने दो टूक कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी ही चाहिए। भाजपा नेताओं का यह तीखा हमला उस समय सामने आया जब राहुल गांधी लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए और उन्होंने सदन में बोलने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। हालांकि, हंगामे के चलते लोकसभा नहीं चल सका। बाद में संसद भवन परिसर में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, पीयूष गोयल, राजीव चंद्रशेखर, अर्जुनराम मेघवाल, सांसद सुधांशु त्रिवेदी और अनिल बलूनी ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी पर करारा हमला किया।
राहुल गांधी ने की अपमानजनक टिपण्णी: प्रहलाद जोशी
प्रहलाद जोशी ने दावा किया कि पूरे देश में राहुल गांधी को लेकर आक्रोश है। उन्होंने विदेशी धरती पर संसद का अपमान किया है। भारत की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन विदेशी शक्तियों से हस्तक्षेप की मांग करने से बड़ा कोई अपराध नहीं हो सकता। जिस भारत को पूरी दुनिया लोकतंत्र की जननी के रूप में देखती है, उसके लिए राहुल गांधी ने गंभीर अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्हें माफी मांगनी ही चाहिए।
गोयल ने भी घेरा
पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी जरा भी जाहिर नहीं कर रहे हैं कि वह माफी मांगना चाहते हैं। वह ऐसे व्यवहार कर रहे हैं, मानों देशभक्ति का कोई महान कार्य करने के बाद भारत लौटे हों। इससे उनकी और उनकी पार्टी की सोच जाहिर होती है। अगर मामले में माफी मांगना चाहते हैं तो लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से लिखित रूप में इसके लिए समय मांगें। प्रहलाद जोशी ने इस सवाल पर कि अगर कांग्रेस इस मुद्दे पर अपनी बात पर अड़ी रहती है तो क्या सत्र हंगामे की भेंट चढ़ जाएगा, कहा कि उनको ऐसा नहीं लगता है। वह केवल माफी मांगने को कह रहे हैं। अन्य दलों का भी मानना है कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
शिवराज ने भी राहुल को घेरा
उधर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गुरुवार को राहुल गांधी पर हमला बोला। ट्वीट कर कहा कि जब मनमोहन सिंह हमारे प्रधानमंत्री थे, तब मैं अमेरिका गया था। वहां जब हमारे प्रधानमंत्री पर सवाल उठाया गया था तो मैंने कहा था कि हमें अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है। वे हमारे गौरव हैं।

0/Post a Comment/Comments