भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार एक तरफ तमाम योजनाओं की घोषणा कर रही है, दूसरी ओर उसके पास खर्च करने तो दूर कर्मचारियों को वेतन देने तक के लिए पैसे नहीं हैं। सरकार फिर दो हजार करोड़ कर्ज ले रही है। कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए हैं।
शिवराज सरकार लगभग हर महीने कर्ज ले रही है, कभी एक हजार तो कभी दो हजार करोड़। अभी खबर आई है कि बांड गिरवी रख कर रिजर्व बैंक से दो हजार करोड़ का कर्ज लिया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने ट्वीट किया है, 2 हजार करोड़ का फिर कर्ज लेगी मप्र सरकार बांड गिरवी रख रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से।55 दिनों के अंदर 19 हजार करोड़ का कर्ज। भाजपा सरकार ने 18 सालों में कुछ नहीं किया, ना महंगाई कम की, ना रोजगार दिए, ना किसानों की आय दोगुनी की। आखिर करोड़ों रुपया खर्च होता कहां है? उन्होंने कहा है, इसका हिसाब दे सरकार।
Post a Comment