दीपिका के कपड़े दिखे, हनुमान जी के सामने फ़ूहड़ डांस नहीं दिखा : दिग्विजय सिंह

रतलाम में बॉडी बिल्डिंग के कार्यक्रम को लेकर चल रहे विवाद में अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की एंट्री हो गई है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को यह तो दिख जाता है कि दीपिका पादुकोण ने पठान फिल्म में किस रंग के कपड़े पहने थे, लेकिन हनुमान जी के सामने फूहड़ डांस नहीं दिखता, क्योंकि वहां मंच पर उनकी पार्टी के लोग बैठे थे। दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार से अपने विंध्य दौरे की शुरुआत की है। इस दौरान सतना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने भाजपा के मॉडल को भ्रष्टाचार को पालने-बढ़ाने वाला कहा। उन्होंने कहा, भाजपा का लक्ष्य सेवा नहीं सिर्फ सत्ता है।

इस बार बिकाऊ नहीं, टिकाऊ को जिता कर लाएंगे

प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की सौ प्रतिशत वापसी का दावा करते हुए सिंह ने कहा, पिछली बार किसे पता था सिंधिया जी बिक जाएंगे। इस बार हम बिकाऊ नहीं टिकाऊ माल को जिता कर लाएंगे। प्रत्याशियों के चयन में नए-पुराने चेहरों के सवाल पर बोले- उनका काम जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद करना है। प्रत्याशी कौन होगा ये पार्टी तय करेगी। वे अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को देंगे। पांच महीने भारत जोड़ो यात्रा में रहे अब हम फिर घूमने निकल पड़े हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के असर का जिक्र करते हुए दिग्विजय ने कहा- उससे बड़ा फर्क पड़ा है, इसीलिए संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी मदरसे जाना पड़ा है।

बोले- पीएम ने जो कहा वो देश का अपमान नहीं क्या

राहुल गांधी के लंदन में बयान देने पर मचे बवाल पर दिग्विजय ने कहा कि मोदी भी विदेशों में जाकर भाषण देते हैं कि 70 सालों में कुछ नहीं हुआ। क्या वो देश का अपमान नहीं है, जबकि उन 70 सालों में अटल जी का कार्यकाल भी शामिल है, लेकिन संघ और भाजपा के दो सबसे बड़े प्रेमी राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह हैं। सारा अटैक उन पर ही होता है।

0/Post a Comment/Comments